दो सड़का के पास ढांक में गिरी कार, चार पर्यटक घायल

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

16 अप्रैल। नाहन-ददाहू-रेणुकजी सड़क पर रविवार दोपहर बाद रेणुकाजी से लौट रहे पर्यटकों की एक वेगनार कार (एच आर 06ए3-5414)हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत मेडिकल कालेज नाहन ले जाया गया। यहां से एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रेणुकाजी घूमने आए हरियाणा और दिल्ली के पर्यटकों की कार दोपहर बाद लौट रही थी। दोसडका के समीप पहुंचते ही चालक कार से संतुलन खो गया और गाड़ी ढांक में गिरकर नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाइवे पर जाकर रूकी।
हादसे में चरिश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी पानीपत हरियाणा, संगीता (45) पत्नी कृष्ण कुमार, यतीन (24)पुत्र दिनेश कुमार निवासी रोहिणी सेक्टर 17 दिल्ली और आशु (38) पत्नी कमल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की पुष्टि डीएसपी हैडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर जांच में जुटी है।

News Archives

Latest News