ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक 09 अगस्त को

Others Politics Solan

DNN सोलन
ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक 09 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला शिकायत निवारण समिति के सदस्य सचिव अजय कुमार यादव ने दी।
अजय कुमार यादव ने कहा कि बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैठक प्रातः 11.00 बजे आरम्भ होगी। बैठक उपायुक्त कार्यालय सोलन के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने समिति के सभी गैर सरकारी सदस्यों से आग्रह किया कि उपरोक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ज़िला शिकायत समिति की बैठक में भाग लें। उन्होंने सभी ज़िला स्तरीय अधिकारियों से कार्यसूची के अनुसार निर्धारित समयावधि में अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।

Latest News