DNN इंदौरा
हिमाचल प्रदेश की इंदौरा पुलिस ने रविवार को 3.66 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अतिरिक्त थाना प्रभारी इंदौरा महिंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ छन्नी में गश्त करे थे। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर रोक कर चैक किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.66 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

















