DNN परवाणू
हिमाचल प्रदेश भवन निर्माण एवं कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के परवाणू स्थिति आवास पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने मुहं पर नकाब पहना हुआ था और उनके पास तलवारें रॉड सहित अन्य हथियार थे। हमलावरों ने उन्हं जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में हरदीप ने बताया कि उनके घर पर करीब 7-8 लोग आए और उन्हें जान से माकरने की धमकी देने लगे। हमलावरों के हाथों में तलवारें सहित अन्य चीजे थी। इसके कारण वे घर से बाहर नहीं निकले। धमकियां देने के बाद उन्होंने पत्थरों व ईंटों से घर पर हमला करना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से उनके घर के पास खड़ी 4 गाडय़िों को भारी क्षति पहुंची।
उन्होंने कहा कि अगर वह बाहर जाते तो वह उन्हें जान से भी मार सकते थे। इस घटना की पुष्टि एसएचओ परवाणु ने करते हुए कहा कि इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


















