4 किलो 700 ग्राम चरस सहित 2 गिरफ्तार

Crime Himachal News

DNN बहादुरगढ़
हिमाचल के कुल्लू शहर से बहादुरगढ़ में चरस की सप्लाई करने आए 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार एस.आई.टी. बहादुरगढ़ ने एक गुप्त सूचना के आधार पर केएमपी फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों के कब्जे से करीब 4 किलो 700 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों तस्करों से पूछताछ जारी है।

News Archives

Latest News