कोरोना वायरस का स्ट्रेन जानने के लिए दिल्ली जांच के लिए भेजा महिला चिकित्सक का सैम्पल

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

13 मार्च। सोलन में महिला चिकित्सक के पॉजिटिव आने के बाद सैम्पल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए है। इस सैंपल से यह जांच की जाएगी कि महिला में कोविड-19 का कौन-सा स्ट्रेन है। यह सैंपल जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को दिल्ली भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट आगामी कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंच जाएगी।
बता दें कि जिला सोलन में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद महिला चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव आई थी। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में इस प्रकार का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग महिला चिकित्सक के सैम्पल पुनः जांच के लिए भेज दिए है।
कोरोना वारियर्स को सबसे पहले कोविड-19 का टीका लगा लगा था। इस टीकाकरण में दो बार डोज लगनी थी। महिला चिकित्सक को भी पहली डोज लगाई गई और उसके लगभग 28 दिनों बाद महिला को दूसरी वैक्सिनेशन की डोज लगाई गई। इसके बाबजूद महिला कोरोना पॉजिटिव आई। महिला चिकित्सक सीएमओ ऑफिस में कार्यरत है। महिला का टैस्ट रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से किया गया था और टैस्ट में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को बीते दिनों कोविड-19 के लक्षण आए जिसके बाद उन्होंने जांच करवाई।क्यों दिल्ली भेजा सैम्पल
जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सैम्पल को दिल्ली इसलिए भेजा गया है, ताकि कोरोना स्ट्रेन का पता लगाया जा सके। साथ ही यह भी इस माध्यम से पता चलेगा की वैक्सीनेशन होने के बाद कोविड-19 का कौन-सा स्ट्रेन म्युटेट हुआ है।

शनिवार को कोरोना वायरस के 07 पॉजिटिव मामलें
जिला सोलन में शनिवार को कोरोना वायरस के साथ पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 619 सैंपल की जांच की गई। इन में 568 सैंपल नेगेटिव व 07 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। भेजे गए सैम्पलों में से 40 सैंपल अंडर प्रोसेस चले हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें तीन पुरुष व चार महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है, जिनमे सोलन में 02, बद्दी में 03, नालागढ़ में 04 मामले हैं।क्या कहना है जिला स्वास्थ्य अधिकारी का
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि महिला चिकित्सक का सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया है इस सैंपल की रिपोर्ट आगामी कुछ दिनों में विभाग के पास पहुंचेगी इस भेजे गए सैंपल चाहिए अभी पता चल पाएगा कि महिला में कौन-सा कोविड स्ट्रेन है।

News Archives

Latest News