कांगड़ा में जेबीटी के 59 पदों के लिए होगी बैचवाईज भर्ती

Education Kangra

DNN धर्मशाला
उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कांगड़ा दीपक किनायत ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला कांगड़ा में जेबीटी के 59 पदों को बैचवाईज भरा जाना है। उन्होंने बताया कि पहले 26 पद बैचवाईज भरे जाने थे लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा अतिरिक्त पद भरने की स्वीकृति दी गई है, इसलिए अब 26 के बजाय 59 पद भरे जाने हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 26, सामान्य वर्ग आईआरडीपी के 06, अन्य पिछड़ा वर्ग के 09, अन्य पिछड़ा वर्ग आरआरडीपी का 02, अनुसूचित जाति के 10, अनुसूचित जाति आईआरडीपी के 02, अनुसूचित जाति स्वतंत्रता सैनानियों के आश्रितों का 01 तथा अनुसूचित जनजाति के 03 पद शामिल हैं। इसके लिए उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कांगड़ा कार्यालय के मिटिंग हॉल में 17 जुलाई को काउंसलिंग रखी गई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 तक जेबीटी का दो वर्ष का प्रशिक्षण तथा जेबीटी टैट पास अभ्यर्थी काउंसलिंग मंे भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है। उन्होंने इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा इनकी एक सत्यापित प्रति सहित 17 जुलाई को प्रातः 10 बजे उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

ये दस्तावेज लाएं साथ
अभ्यर्थी अपने साथ दसवीं, बारहवीं एवं जेबीटी टैट पास प्रमाणपत्र, जेबीटी का प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र एवं हिमाचल का मूल प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज लाना न भूलें।
इसके अलावा लागू होने पर निम्न दस्तावेज भी आथ लाएं – पिछड़ा क्षेत्र या पिछड़ी पंचायत सम्बंधी प्रमाणपत्र, एक हैक्टेयर से कम या भूमिहीन होने का प्रमाण पत्र एवं परिवार में सरकारी, अर्धसरकारी नौकरी में न होने से संम्बधित प्रमाण पत्र के अतिरिक्त यदि लागू हो तो 40 प्रतिशत से अधिक अपंगता का प्रमाण पत्र, एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाईड, नेशनल स्तर तक की खेलों का प्रमाण पत्र, बीपीएल परिवार से सम्बंधित प्रमाणपत्र, विधवा, तलाकशुदा, परित्यकता तथा एकल नारी से सम्बंधित, एकल पुत्री, अनाथ होने का प्रमाण पत्र, सरकारी, अर्धसरकारी विभागोंमें सम्बंधित पद का कार्य अनुभव एक से पांच वर्ष तक, चरित्र प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनलजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आईआरडीपी से सम्बंधित प्रमाण पत्र, नवीनतम सत्यापित फोटो तथा विवाहित महिला उम्मीदवार का पैत्रिक एवं वर्तमान जाति प्रमाण पत्र कांउसलिग के समय साथ लाने होंगे।

News Archives

Latest News