एनवाईके ने अंब में कोरोना पर लोगों को किया जागरूक

Himachal News Others Una
DNN ऊना

25 मार्च। नेहरु युवा केंद्र ऊना द्वारा जन–जन को कोरोना से बचाओ मुहिम के अंतर्गत नेहरु युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों तथा स्थानीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा अम्ब बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर डॉ. लाल सिंह जिला समन्वयक नेहरु युवा केंद्र ने बताया कि कोरोना एक बार फिर बढ़ रहा है,  अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही जानलेवा सिद्ध हो सकती है इसलिए  समय रहते हर व्यक्ति को अनुशासन का पालन करना अति आवश्यक है तथा स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।

एचआरटीसी आरएम सुरेश धीमान ने समस्त दुकानदारो से कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे की यदि मास्क नहीं है तो सेवा नहीं दी जाएगी। उन्होंने बसों में यात्रा करने वाले यात्रिओं को मास्क पहनने की हिदायत दी तथा अपने स्टाफ को निर्देश दिए बस में कोई यात्री बिना मास्क ना हो। प्रवेश शर्मा एमआरसी ग्रुप ऊना ने युवाओं को मास्क पहनने की महता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य है जिसके स्वस्थ होने से जहाँ परिवार का भविष्य सुरक्षित रहता है, वही  देश भी मजबूत होता है, अतः सभी युवा स्वयं भी मास्क लगाएं और दूसरों को भी कोविड-19  महामारी से बचाव बारे जागरूक करें। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रीति,डॉ. नवीन, कामांशु, नेहा, राजीव सहित स्थानीय लोगों उपस्थित रहे।

Latest News