DNN सोलन ब्यूरो
03 अक्तूबर। राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोलन की एचजीसीटीए इकाई ने प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा संचलित करवाई जा रही विभिन्न परीक्षाओं को बंद करने का आग्रह किया है। महाविद्यालय में हुई बैठक के दौरान यह प्रस्ताव पारित किया गया है और परीक्षाओं को तुरंत प्रभाव से रोकने के लिए कहा है। संघ द्वारायह कदम कालेज स्टाफ के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उठाया है।
राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय सोलन के एचजीसीटीए इकाई के प्रेस प्रभारी डा. राजन तनवर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में विश्वविद्यालय द्वारा आगामी दिनों में कई परीक्षाएं आयोजित करवाई जानी है और इस दोरान बाहरी राज्यों से भी विद्यार्थी परीक्षाएं देने के लिए आएंगे। इन सभी को देखते हुए संघ द्वारा सरकार से आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इन परीक्षाओं के संचालन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाए ताकि असंख्यों की बहुमूल्य जान को बचाया जा सके।















