जिला के 31 क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर

Others Una
DNN ऊना
3 अक्तूबर। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि जिला के 31 क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए है। इनमें अंब के वार्ड नं० 10 में प्रियंका के घर, धलवाड़ी के वार्ड नं० 2 में विपन कपाटिया के घर, त्याई के वार्ड नं० 3 में सुनील कुमार के घर, अंब के वार्ड नं० 13 में रानी देवी के घर, कुठियाड़ी के वार्ड नं० 5 में हैप्पी घर, अंब के वार्ड नं० 3 में ओंकार सिंह के घर व गणेश दत्त के घर, टकारला के वार्ड नं० 3 में बिहारी लाल के घर, कटोहड़ कलां के वार्ड नं० 3 में रेनु वाला, मैड़ी खास के वार्ड नं० 1 में सचिन शांडिल के घर, अंब के वार्ड नं० 1 में प्रवीण शर्मा के घर, कुठेड़ा खैरला के वार्ड नं० 6 में जतिंद्र पाल के घर, ठठल के वार्ड नं० 7 में कविता के घर, एनएसी दौलतपुर चौक में वार्ड नं० 7 में दौलतपुर चौक-तलवाड़ा रोड़ के दाई ओर आदित्या जनरल स्टोर से शिव कुमार स्टूडियो, भद्रकाली के वार्ड नं० 5 में वीरेंद्र पाल के घर, लौहारली के वार्ड नं० 4 में मुनीष के घर से कृष्ण के घर, रायपुर सहोड़ा के वार्ड नं० 3 में रीमा के घर, कुंगड़त के वार्ड नं० 1 में रामस्वरूप के घर से कशमीरी लाल जोशी के घर, पालकवाह के वार्ड नं० 5 में मोहल्ला राजपुत, क्षेत्रां के वार्ड नं० 5 में अशोक कुमार के घर, चड़तगढ़ के वार्ड नं० 3 में राकेश के घर से सुरेश के घर, अप्पर बसाल के वार्ड नं० 5 में गुरवचन दास के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 7 में किरन वाला के घर, अप्पर अरनियाला के वार्ड नं० 7 में तरसेम सिंह के घर, रक्कड़ के वार्ड नं० 10 में हरिश कुमार के घर, भड़ोलिया खुर्द के वार्ड नं० 4 में शारदा के घर, पनोह के वार्ड नं० 3 में संजीव कुमार के घर, बसदेहड़ के वार्ड नं० 3 में हितेश रतन के घर,चड़तगढ के वार्ड नं० 2 में राम कुमार के घर, बसदेहड़ा के वार्ड नं० 4 में श्री राम के घर, जखेड़ा के वार्ड नं० 5 में जगदीश राम के घर को हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।
अब यहां कर्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।

 

News Archives

Latest News