DNN सोलन
सोलन नगर परिषद कार्यालय को एक बार फिर अगले कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यहां के एक कर्मचारी के कोरोना पाजिटिव आने के बाद एतिहात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। कुछ दिनों बाद नगर परिषद को सैनिटाइज करके खोला जाएगा। वहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद एतिहात के तौर पर नगर परिषद कार्यालय को कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि जितने भी बिलों की तिथि खत्म हो रही है। उन्हें कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा।
गौर रहे कि नगर परिषद में दिनों बिल जमा करवाने का कार्य जोरों से चला हुआ है। लोग अपने पानी, कूड़े व टैक्स जमा करवाने के लिए आ रहे है, लेकिन अब नगर परिषद कार्यालय के बंद होने से इससे लोगों को परेशानी होने की संभावना थी, क्योंकि अधिकतर बिल जमा करवाने की यह अंतिम तिथि थी। ऐसे में नगर परिषद ने अब लोगों को इस दिशा में भी राहत प्रदान की है।















