राजधानी शिमला में फ्लैट में भड़की आग, बुजुर्ग की मौत

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

04 नवंबर। राजधानी शिमला के विकास नगर क्षेत्र में गुरुवार तड़के सुबह एक मकान में आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बुधवार तड़के करीब साढ़े 4 बजे विकास नगर में ब्लॉक नंबर सी-26 फ्लैट नंबर एक ग्राउंड फ्लोर हिमुडा कॉलोनी में किशोर बजाज के फ्लैट में आग लगी थी। आग की सूचना मिलने पर छोटा शिमला से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई। वहीं एक अन्य दमकल की गाड़ी माल रोड से भी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता पाई। किशोर बजाज अपने फ्लैट में अकेले रहता था। इस आगजनी में किशोर बजाज की आग में झुलस कर मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Latest News