चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार मशीन बरामद

Crime Nalagarh
Dnewsnetwork
नालागढ़ पुलिस ने चोरी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों से चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया है। एसपी विनोद कुमार धीमान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रिकाया इंटरप्राइजिज, राजपुरा रोड नालागढ़ के एचआर हेड अनिल ठाकुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 18 फरवरी 2026 की रात लगभग 10 बजे 4-5 अज्ञात व्यक्ति जबरदस्ती उनकी बंद पड़ी उपरोक्त फैक्ट्री परिसर में घुस गए थे । आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों को बंधक बना लिया तथा हायड्रा मशीन की सहायता से फैक्ट्री में रखी गेयर बाक्स मशीन को लोड कर अपने साथ चुरा कर ले गए । मामले की गंभीरता को देखते हुए नालागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना नालागढ़ में अभियोग पंजीकृत कर मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी । पुलिस टीम द्वारा तकनीकी व गुप्त सूचनाओं के आधार पर जांच करते हुए 02 आरोपियों अवतार सिंह उर्फ थोना निवासी सोलन तथा भजन निवासी नालागढ़, जिला सोलन को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चोरी की गई गेयर बाक्स मशीन जिसकी कीमत लगभग 50 लाख है को भी बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल किए गए हायड्रा मशीन को पुलिस द्वारा जब्त किया जा चुका है। मामले की जांच चल रही है।

News Archives

Latest News