DNN सोलन
पुलिस ने एक युवक से 1416 नशीले कैप्सूल बरामद किया है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक अपने कमरे में नशीले कैप्सूल बेचने का कार्य करता है। एएसपी आशोक वर्मा ने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और वहा से 1416 कैप्सूल बरामद किए है। पुलिस ने कमरे में रहने वाले गौरव नाम के युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई कर ली है।















