सोलन व कुनिहार में एपीएमसी सोलन का भवन अनसेफ, एपीएमसी सोलन नए भवन बनाने की तैयारी में

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

02 अक्तूबर। कृषि उपज मंडी समिति सोलन के दो भवनों को जिला प्रशासन ने अनसेफ घोषित कर दिया है। एपीएमसी सोलन के यह दोनों भवन अभी तक किसी काम नहीं आ रहे थे और इनकी हालत भी खस्ताहाल हो चुकी है। प्रशासन द्वारा इस अनसेफ घोषित किया गया है बताया जा रहा है कि इन दोनों भवनों के अनसेफ घोषित होने पर एपीएमसी इन दोनों जगहों पर नए भवन बनाने की तैयारी में है।

बता दें की एपीएमसी सोलन के तहत सोलन के सपरून के समीप एपीएमसी सोलन का पुराना भवन है। इस भवन से सब्जी मंडी सोलन का कार्य शुरू हुआ था। इसके बाद मंडी के सोलन बायपास पर शिफ्ट हो गई और इस भवन में बनी दुकानें में से दो दुकानें ही किराए पर थी व अन्य भवन किसी भी काम नहीं आ रहा था। यहां से एपीएमसी सोलन को आय भी बहुत कम है। इसी के साथ एपीएमसी सोलन का दूसरा भवन जिला के कुनिहार क्षेत्र में है, जिसे अनसेफ घोषित कर दिया है। इन दोनों ही जगहों पर भवन पुराने हो चुके है, जिन्हें हाल ही में अनसेफ घोषित किया गया है। इन भवनों के अनसेफ घोषित होने के बाद अब एपीएमसी सोलन यहां पर भवन बनाने की तैयारी में है। इसके लिए एपीएमसी सोलन द्वारा प्रपोजल भी तैयार कर दिया है और बोर्ड को भेजा जा रहा है।

कृषि उपज मंडी समिति सोलन द्वारा सोलन के सपरून में शोपिंग काम्प्लेक्स व किसान भवन बनाने की प्रपोजल भेजी गई है, जबकि कुनिहार में 20 दुकानों के साथ मार्किट यार्ड बनाने जा रही है। एपीएमसी सोलन को इन दोनों जगहों पर कार्य करने की स्वीकृति मिलते ही यहां पर कार्य शुरू करेगी। इससे जहां एपीएमसी की इनकम भी बढ़ेगी, वहीं लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

कृषि उपज मंडी समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप ने बताया कि सोलन के सपरून व कुनिहार में स्थित एपीएमसी सोलन के भवनों को जिला प्रशासन द्वारा अनसेफ घोषित किया गया है। इनके अनसेफ घोषित करने के बाद अब इन भवनों को जल्द नए सिरे से बनाया जाएगा।  इसके लिए प्रपोजल तैयार की गई है और बोर्ड को भेजी जा रही है। स्वीकृति मिलते ही दोनों जगहों पर कार्य शुरू किया जाएगा।

News Archives

Latest News