अरे वाह! कालका-शिमला विश्व धरोहर पर अब रेलकार का सफर भी

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
13 मार्च। कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर अब सैलानी हिमाचल की वादियों के आनंद के साथ रेलकार में सफर का मजा ले सकेंगे। इस ट्रैक पर करीब 94 वर्ष पहले शुरु हुई रेलकार पिछले 2 वर्ष से तकनीकी खराबी के कारण बंद थी। अब 18 मार्च से यह रेलकार फिर से कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर अपना सफर शुरु करेगी। इसके लिए रेलवे विभाग के दिल्ली मु यालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद यहां रेलकार चलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
तकनीकी खराबी के कारण हुई थी बन्द
उत्तर भारत की कालका शिमला नेरोगेज रेलवे ब्रिटिश राज में 1903 में बनकर तैयार हुई थी। वर्ष 8 जुलाई 2008 को यूनेस्को ने इसे हेरिटेज ट्रेक घोषित किया था। वर्ष 1927 को अंग्रेजों ने इस ट्रैक पर रेलकार को चलाया और यह अंग्रेजों की पसंद की सवारी बन गई। रेल कार एक कार की तरह एक ही डिब्बे की बनी हुई है, जिसमें चालक और सवारी साथ-साथ बैठते हैं। समय के साथ-साथ रेल कार दम तोडऩे लगी और करीब दो दशक पहले चार रेलकारों में से ट्रैक पर एक-दो ही रह गई थी। रेल कार में तकनीकी खराबी आने के कारण दो साल से यह सेवा पर्यटकों को नहीं मिल पा रही थी। इससे हिमाचल की वादियों में रेल कार का सफर करने की चाहत रखने वाले सैलानियों को भी मायूस होना पड़ रहा था। अब इस बंद पड़ी रेलकार सेवा को दोबारा शुरू करने के लिए रेलवे प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। रेलवे बोर्ड ने इसे 18 मार्च से चलाने को हरी झंडी दे दी है और इसमें एकसाथ 14 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
यह रहेगा समय
आदेश के अनुसार ट्रेन सं या 04505 आरएमसी सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर कालका से चलेगी। बड़ोग स्टेशन पर रुकते हुए सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर शिमला पहुंचेगी। शिमला से कालका आने वाली ट्रेन सं या 04506 सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शिमला से चलेगी और शाम 4 बजकर 30 मिनट पर कालका पहुंचेगी। बता दें कि इससे पहले रेलकार पूरी बुकिंग होने पर ही चलती थी, लेकिन अब विभाग ने इसे प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है और इसके लिए एक-दो दिन में बुकिंग आईआरसीटीसी व स्टेशन से करवाई जा सकेगी। इसके लिए 800 रुपए किराया रखा गया है।
क्या कहना है स्टेशन अधीक्षक का
कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर 18 मार्च से रेलकार चलाई जाएगी। यह कालका से रोजाना सुबह 5:25 बजे रेल कार को शिमला के लिए रवाना किया जाएगा व शिमला से वापस 11 बजकर 40 मिनट पर चलेगी।
सुरेंद्र परमार, स्टेशन अधीक्षक, सोलन

News Archives

Latest News