DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
26 सितम्बर। सोलन शहर के बसाल से ताल्लुक रखने वाले उभरते कलाकार सूरज ठाकुर का पंजाबी म्यूजिक एलबम शनिवार को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इस गाने का नाम हार्ले है जिसमें सूरज ठाकुर ने मुख्य किरदार के रूप में अपनी प्रतिभा को बखूबी बहुत सुंदर तरीके से निभाया है। इस गाने में 4 घंटों में 13 हज़ार व्यूज होने वाले हैं। मॉडलिंग के साथ साथ वह अभी वर्मा ज्वैलर्स में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। सूरज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गाना उनका पहला पंजाबी म्यूजिक वीडियो है। जिसमें उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में अभिनय किया है। यह गाना दोस्तों के ऊपर आधारित है। इस गाने की शूटिंग सोलन के ही साधुपुल व बसाल में की गई है। उनका कहना है यह गाना कहीं बाहर शूट करने की बजाय उन्होंने सोलन को ही इसलिए चुना है व अपनी शुरुआत अपनी जन्मभूमि से ही करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मॉडलिंग की शुरुआत स्कूल से ही कर दी थी कॉलेज में मिस्टर फ्रेशर बनने के बाद उनके दिल में और बड़ा करने की उम्मीद आई व चंडीगढ़ के एक प्राइवेट इवेंट में उन्होंने भाग लिया जिसमें वह पूर्णता सफलता हासिल नहीं कर पाए क्योंंकि वह वजन के काफी भारी थे लेकिन उन्होंने हार न मानते हुए 1 साल की कड़ी मेहनत के बाद उसी इवेंट में 1 साल बाद फिर भाग लिया जिसमें वह नॉर्थ जोन कंपटीशन के फर्स्ट रनरअप रहे। जिसके बाद हिमाचल के ग्रेटस कंपनी ने बतौर मॉडल उन्हें अपने हिमाचली ब्रांड का एंबेस्डर बनाया जिसके बाद उन्हें यह गाना कुछ साल बाद ऑफर हुआ। उनका कहना है कि बचपन से ही उन्हें अपने परिवार की अपने दादाजी की पूरा सहयोग रहा है जिसके कारण वह अपने सपने पूरे करने में कभी पीछे नहीं हटे हैं। गाने के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह गाना फतेह जीत सिंह धनोआ ने गाया है जिसे न्यू कौशल स्टूडियो ने फिल्माया है व गाने के निर्देशक एड्डी है और गाने के बोल पंकी की दा लिरिकल लैब ने लिखे है व इस गाने में संगीत अरमान धनोआ ने दिया है और बतौर अभिनेता इस गाने में सोलन के सूरज ठाकुर, मेहाक, जस्सी, संतान राठौर व हरमन ढिल्लोन ने अपना किरदार निभाया है । सूरज ठाकुर ने सोलन के निवासियों से यह आग्रह किया है कि वह इस गाने को भरपूर अपना सहयोग दे व सोलन के नौजवानों को यही संदेश दिया कि अगर दिल में कुछ करने की उम्मीद हो तो कभी भी हार नहीं माननी चाहिए व नशे में पड कर अपने जीवन को व्यर्थ नहीं करना चाहिए। उन्होंने भी अपनी जीवन में काफी संघर्ष देखने के बाद आज वह अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं।















