DNN कुल्लू
हिमाचल प्रदेश की सुलक्षणा जस्वाल ने मिसेज इंडिया गटसी गॉडेस का खिताब अपने नाम किया है। मिसेज इंडिया 2018 प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की सुलक्षणा ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता बीजे 26 से 30 जुलाई तक चेन्नई में आयोजित हुई। अपनी इस उपलब्धि को लेकर सुलक्षणा काफी उत्साहित है। शिमला की रहने वाली सुलक्षणा पेशे से सिविल इंजीनियर है और वर्तमान में सोलन में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में बतौर जूनियर इंजीनियर कार्यरत है। इसके अलावा सुलक्षणा के पति पेशे से व्यवसायी है और उनके दो बच्चे भी है। सुलक्षणा जस्वाल का कहना है कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन करना चाहती है।
इससे पहले बीते जुलाई माह में आयोजित हुई मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2018 प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में सुलक्षणा जस्वाल प्रथम रनरअप रही थी और इस प्रतियोगिता में उन्हें मिसेज रोल मॉडल की खिताब भी हासिल किया था। यह प्रतियोगिता कसौली में आयोजित हुई थी। सुलक्षणा ने कहा कि वे अपनी इस उपलब्धि को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में परिवार का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि वह शिमला की रहने वाली है और सोलन में जॉब करती है। सुलक्षणा की स्कूली शिक्षा शिमला में ही हुई है और उन्होंने सेंट थॉमस स्कूल से ही स्कूली शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने राजकीय पॉलिटैक्निक सुंदरनगर से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।