DNN बिलासपुर
13 मई। जिले के उपमंडल घुमारवीं के पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सन्डयार के स्योथा गांव में आपसी रंजिश के चलते वीरवार देर रात एक व्यकित की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक स्योथा गांव के अरविंद उर्फ धिक्का पर उसी के गांव के जगदीश ने दराट से हमला कर दिया, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने भी मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यह सारी वारदात आपसी रंजिश के चलते हुई। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा थे। उधर घुमारवीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सन्डयार में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।















