सोलन में युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Crime Himachal News Solan


DNN सोलन, 20 अगस्त

सोलन के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी गौरव सिहं ने बताया कि सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल से पुलिस थाना सदर सोलन में सूचना मिली कि एक व्यक्ति विजय कुमार को सलोगड़ा से उपचार हेतु अस्पताल लाया गया है। जिसे चिकित्साधिकारी ने मृत घोषित कर दिया है। इस पर थाना सदर सोलन की पुलिस टीम तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंची । जहां पर एक व्यक्ति आपातकालीन कक्ष में बैड पर मृत पड़ा था और उसके परिवार वाले भी वहां पर मौजूद थे । जांच में पाया गया कि उक्त व्यक्ति का नाम विजय कुमार उम्र 27 वर्ष है और इसने अपने कमरें में फंदा लगाकर आत्महत्या की है । मृतक के परिवार वालों के समक्ष उसके शव का गहनता से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान मृतक के गले के पास फंदे के निशान के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर कोई भी चोट के निशान आदि नहीं पाए गए है। जांच के दौरान मौके पर मृतक के भाई व अन्य परिजनों के ब्यान लिए गए। जिनके बयानों के आधार पर पाया गया कि बीती रात को मृतक विजय कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरा में चला गया था और कमरे को अंदर से बंद कर दिया। जब काफी समय तक उसने कमरा नहीं खोला तो मृतक की माता ने अपने बड़े बेटे अजय को बुलाकर विजय को देखने के लिए भेजा जिसने खिड़की के पास कुर्सी पर चढ़कर कमरा में लगे रोशनदान से अन्दर देखा तो मृतक विजय कमरे के अन्दर पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ था, जिसे परिवार के सदस्यों ने दरवाजा तोड़ कर विजय को फंदे से खोलकर नीचे उतारकर उपचार के लिए तुरन्त क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लेकर गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News