सोलन में पुलिस कर्मचारी की हत्या

Crime Himachal News Solan

DNN सोलन
सोलन पुलिस लाइन के नजदीक एक पुलिस कर्मचारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अरुण व वीरेंद्र के तौर पर हुई है। एएसपी शिव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि झगड़ा पुलिस लाइन के सामने जूस की दुकान के नजदीक हुआ। यहां पर अरुण व वीरेंद्र ने पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारी बाबू राम के साथ पहले हाथापाई की और बाद में उसे धक्का दे दिया। जिसके कारण वह डंगे से नीचे गिर गया। उसके सिर पर चोटें आई और उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News