DNN सोलन
सोलन में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर बार बार घटनाओं को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे है।
सोमवार को चोरों ने दिन दिहाड़े सलोगड़ा क्षेत्र में 3 घरों को अपना निशाना बनाया और इन घरों से जवर व नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। चोरों ने उन घरों को अपना निशाना बनाया जहां पर दिन के समय कोई नहीं था। चोरी की घटना अमित, कविता व एक अन्य घर में हुई है। चोरी की इस घटनाओं के बाद पुलिस ने क्षेत्र में मुस्तैदी बढ़ा दी है।


















