DNN सोलन
सोलन पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोहरी दिवाल में नाके के दौरान मोटर साइकिल सवार युवक को रोककर चैक किया गया। इस दौरान उसके पास से 364 ग्राम चरस बरामद की गई। युवक ने अपना नाम नीरज सिंह निवासी बिलासपुर बताया, जबकि दूसरे मामले में पुलिस टीम जौणाजी रोड़ में मौजूद थी तो प्रशांत ठाकुर अपने मोटर साइकिल पर आया। इसे रोकर चैक करने पर पुलिस ने 296 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने अलग अलग मामले दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



















