DNN कंडाघाट
कंडाघाट के पास एक कार लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा जिसके चलते कार में सवार 19 वर्षीय युवक सुमित की मौत हो गई। जो कि हरियाणा का रहने वाला था यह हादसा रात्रि करबि ढाई बजे उस समय हुआ जब हरियाणा से आए युवक शिमला घूमने के बाद वापिस चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे तो जैसे ही उनकी फॉर्च्यूनर कार कंडाघाट से ढाई किलोमीटर आगे सोलन मार्ग पर पहुची तो कार कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट के बगीचे में सरकारी कर्मचारियों के बिल्डिंग के पास जा गिरी। कार में 6 युवक सवार थे इन सभी की उम्र 16 से 24 के मध्य है जो कि सभी हरियाणा के है इनमे सुमित,भविष्य, मयक, श्याम सुंदर, आयन दीपक शामिल थे इनमे सुमित की मौत हो गई बाक़ी युवको को मामूली चोटे आई है जिनका अस्पताल कंडाघाट में प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी को छुटी दे दी गई है इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वही
इस कि पुष्टि डीएसपी हेडक्वाटर सोलन संतोष शर्मा ने की उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कंडाघाट पुलिस ने इस सम्बंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।















