सोलन के 30 नए रूटों पर बसे व 25 रूटों पर मैक्सी कैब चलाने की तैयारी

Others Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)

सोलन जिला के करीब 30 नए रूटों पर जल्द ही बसें दौड़ेगी। इसके अलावा करीब 25 नई मैक्सी कैब को भी विभिन्न रूटों पर परमिट देने की तैयारी चल रही है। इस सप्ताह के अंत तक रूट फाइनल होने की उम्मीद जताई जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारी रूट फाइनल करने के लिए जुटे हुए है। इससे आगामी समय में लोगों को लाभ मिलेगा। यदि बाद सोलन के क्षेत्रीय परिवहन की कि जाए तो सोलन शहर व आसपास के संपर्क मार्ग पर 30 नए बस रूट शुरू करने जा रहा है। जबकि शेष रूट आर.टी.ओ कार्यालय नालागढ़ के तहत दिए जाने है। बसों में बढ़ रही ओवर लोडिंग की समस्या को देखते हुए सरकारी निजी व सरकारी बसों को इन रूटों पर चलाने जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल में बढ़ रही बस दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निजी व सरकारी बसों में ओवर लोडिंग बंद कर दी गई है। ओवर लोडिंग न होने की वजह से लोगों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चालान के डर से निजी व सरकारी बस चालक निर्धारित संख्या से अधिक यात्रियों को नहीं ले जा रहे हैं। सोलन-कसौली, सोलन से परवाणु, सोलन से सबाथू, अर्की व कुनिहार, सोलन से जौणाजी रोड़ तथा राजगढ़ मार्र्ग पर निजी व सरकारी बसों के काफी कम रूट हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न रूटों पर भी बस चलाने की मांग पिछले लंबे समय से चल रही है। सुबह शाम इन रूटों पर भारी भीड़ होती है। जिसके कारण लोगों को मजबूरी में ओवर लोड बसों में सफर करना पड़ता है। ऐसे मार्गों पर भी नए रूट शुरू किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि विभाग नए रूटों पर बसें चलाने की लिस्ट तैयार कर रहा है। इस संबंध में सोमवार को भी बैठक हुई है। उन्होंने कहा कि रूट फाइनल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सप्ताह के अंत कर सभी रूट फाइनल कर दिए जाएंगे।

News Archives

Latest News