DNN कसौली (किरण पंवर)
हिमाचल प्रदेश राज्य सी एंड वी संघ ने शिक्षा विभाग व हिमाचल प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि हर वर्ष की भांति शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान हेतु पात्र अध्यापकों से जो आवेदन आमंत्रित किए गए हैं उसके लिए 15 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है । वर्तमान समय में कोविड -19 संक्रमण के कारण पूरे प्रदेश में सभी विद्यालय बंद होने के कारण इस कार्य के इच्छुक अध्यापकों को शिक्षक सम्मान आवेदन हेतु औपचारिकताएं पूरी करने में परेशानी हो रही है जैसे अध्यापकों के लिए पिछले 5 वर्षों की एआरसी एकत्र करने व अन्य औपचारिकता पूरी करने में अतिरिक्त समय की आवश्यकता है ।
सी व वी संघ शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार से विनती करता है कि आवेदन तिथि को बढ़ाया जाए या फिर इस सम्मान के आवेदन कर्ता की गत 5 वर्षों की एसीआर संबंधित अध्यापक दर्शाए गए स्कूलों से उप निदेशक कार्यालय स्तर पर मंगवाई जाए। सी एंड वी संघ के महासचिव देव दत्त शर्मा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हिमाचल प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग अध्यापकों की समस्या का उचित समाधान निकाल कर अध्यापकों को राहत प्रदान करने में सहायता मिलेगी।















