कसौली के इन क्षेत्रों में 6 जुलाई को रहेगी बत्ती गुल 

Kasauli Others Solan

DNN कसौली

विद्युत उपमंडल कसौली के तहत 11 केवी कसौली फिडर पर कल सोमवार 6 जुलाई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल कसौली के सहायक अभियंता अशोक कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 11 केवी कसौली फिडर पर कल सोमवार को आवश्यक मुरम्मत हेतु ,व पेड़ों की अतिरिक्त शाखाओं के कटान, व अन्य आवश्यक मुरम्मत कार्य हेतु सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली आपूर्ति नालवा, इएसडी कसौली, कसौली मार्केट, तहसील आफिस, कसौली कोर्ट, मशोबरा, स्लाटर हाउस, नाभा हाउस, होटल आर मेंडन्स , बर्ड व्यू होटल, पुलिस स्टेशन कसौली,आढ़त बाजार, मशोबरा, छटियान सहित आसपास के क्षेत्रो में 6 जुलाई बत्ती गुल रहेगी। इस दौरान उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News