एमएसएमई के लिए निकाली गई नई अधिसूचना से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों में रोष

Baddi + Doon Himachal News Others Politics Solan

DNN ब्यूरो सोलन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के साथ-साथ किस प्रकार से उद्योगों को उभारा जा सकता है। इसको लेकर लघु उद्योग भारती प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजीव कंसल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव प्रजापति, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता व ओपी मित्तल राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक का संचालक प्रदेश महामंत्री विकास सेठ ने किया। इस बैठक में लघु उद्योगों के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा की गई।
राजीव कंसल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एमएसएमई के लिए निकाली गई नई अधिसूचना से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों में रोष है। उन्होंने कहा कि इस अधिसूचना का प्रदेश के लघु उद्यमियों में व्यापक स्तर पर रोष पाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस अधिसूचना में बदलाव लाने की मांग की। प्रदेश में किए गए कार्य का ब्यौरा राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बताया। उन्होंने पिछले 6 महीने की सारी गतिविधियों का ब्यौरा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष रखा। पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने चाइना से आ रहे कच्चे माल का विकल्प के ऊपर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में एग्रो हर्बल प्रोडक्ट की काफी संभावनाएं हैं। ओपी मित्तल ने फार्मा विंग को लेकर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव भाई प्रजापति ने राष्ट्रीय स्तर पर जो काम हो रहे हैं उनके बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी से उभरने के लिए संगठन को विस्तृत जानकारी दी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश ने संगठन मजबूती पर बल दिया। इस कोविड-19 महामारी की परिस्थिति से कैसे अपने आप को जो उद्योगपति बाहर निकाल सकता है उस पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस संदर्भ में अपने अपने विचार रखें। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा बैंकों में वित्तीय सहायता के लिए क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे। उद्योगों में 10 से कम वर्कर जहां काम करते हैं उसके लिए क्या-क्या कदम उठाए गए इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री विकास सेठ, कैशियर हरबंस पटियाल, फार्मा विंग के चेयरमैन चिरंजीव ठाकुर, वाइस प्रेसिडेंट सुरिंदर जैन, बद्दी के अध्यक्ष आरके शर्मा, वेद प्रकाश मिश्रा, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष पंकज मित्तल, परमाणु के अध्यक्ष उमेंद्र मंडल व कैशियर राजेश गुप्ता, फार्मा विंग के राष्ट्रीय कार्य सदस्य राजेश गुप्ता व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News