शिमला पुलिस को मिली कामयाबी, नाइजीरियन युवक गिरफ्तार, पढ़े क्या हैं मामला

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

24 सितंबर। शिमला पुलिस ने राजधानी दिल्ली से एक नाइजीरियन युवक को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। युवक पर हिमाचल व पंजाब में चिट्टा तस्करी का आरोप है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को न्यू शिमला में 5 युवक चिट्टे का सेवन करते हुए मिले थे। पुलिस ने मौके से 1.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। साथ ही सिरिंज, तोलने की मशीन, आधे जले हुए नोट फाइल पेपर इत्यादि भी बरामद किया था। इन्हीं से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने जीरकपुर से एक शख्स को पकड़ा, जिसके पास से 10.34 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने नाइजीरियन युवक को दिल्ली के उत्तमनगर से गिरफ्तार किया है। डीएसपी कमल वर्मा ने बताया कि इससे पहले 2018 और 2019 में नाइजीरियन युवक एनडीपीएस अधिनियम के मामले में भी तिहाड़ जेल जा चुका है।

News Archives

Latest News