शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

Himachal News Politics Shimla

Dnewsnetwork

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 07 से 09 नवंबर, 2025 तक जुब्बल-कोटखाई तथा ठियोग विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 07 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे कड़ीवान में (नाबार्ड-एमएलए प्राथमिकता योजना के तहत) कड़ीवान से गलूं उमलाद्वार सड़क निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात् वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 08 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहा (ठियोग) के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वह गुरुकुल पब्लिक स्कूल, देहा के 25वें रजत जयंती समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।
रोहित ठाकुर 09 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे मांदल में रोहतान और जाखोर में जलापूर्ति योजना के लिए अतिरिक्त झरना स्रोत उपलब्ध कराने का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात् ग्राम पंचायत मांदल के पंचायत भवन का शिलान्यास करेंगे तथा सामुदायिक केंद्र, जाखोर का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

News Archives

Latest News