शहीद भगत सिंह की जयंति पर रक्तदान शिविर 28 को

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी
24 सितंबर। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंति पर शिवालिक नगर शिव मंदिर सेक्टर-3 में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक चिकित्सकों की टीम रक्त एकत्रित करेगी। जानकारी देते हुए शिवालिक हाऊसिंग सोसाईटी के प्रधान अच्छर पाल कौशल ने बताया कि 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंति पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिवालिक नगर झाड़माजरी के सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर में चिकित्सकों की टीम 10 बजे से 3 बजे तक रक्त एकत्रित करेगी। अच्छर पाल कौशल ने बताया कि शिवालिक हाऊसिंग सोसाईटी भगत सिंह यूथ क्लब शिवालिक नगर के सहयोग से चार कोविड वैक्सीनेशन शिविरों का सफल आयोजन कर चुकी है। जबकि सोसाईटी द्वारा 28 सितंबर को पहले रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोसाईटी समाज और क्षेत्र के विकास के लिए समय समय पर सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ हिस्सा लेती है। उन्होंने युवाओं व क्षेत्रवासियों से अपील की है कि रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ हिस्सा लें। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता और यह देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले शहीदे आजम भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजली होगी।

News Archives

Latest News