शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए बुरी खबर

Crime Solan

डीएनएन सोलन
सोलन में रात के समय यातायात नियम की धज्जियां उड़ाना अब महंगा पड़ सकता है। यातायात पुलिस रात के समय भी अब वाहन चालकों पर शिकंजा कसेगी। रात 11 बजे तक शहर में पुलिस की उपस्थिति नजर आएगी।

हालांकि 8 बजे से रात 11 बजे तक पुलिस विशेष नाके लगाकर ही वाहन चालकों की जांच करेगी, लेकिन इससे उन लोगों पर अब शिकंजा कसेगा जो रात को शराब पीकर वाहन चलाते है। सोलन में सोमवार को डीएसपी अमित ठाकुर के साथ हुई यातायात विंग की बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रणनीति बनाई गई और इसी दौरान यह निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा बैठक में 3 बजे से लेकर 6 बजे तक भी शहर के चोरों ओर नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनी।

News Archives

Latest News