DNN मंडी
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने कहा कि विश्व दिव्यांग टी 10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा के सेक्टर-21-ए स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की मेजबानी कर्नाटका स्टेट फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन कर रही है। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से 28 टीमें पुरुषों की और 2 टीमें महिलाओं की भाग ले रही है। यह प्रतियोगिता 11 मार्च से 18 मार्च 2021 तक चलेगी। 11 मार्च को प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
जिसमें पहला मैच महिलाओं की टीमों के मध्य खेला जाएगा 28 राज्यों से महिला दिव्यांग खिलाड़ियों को चुनकर 2 टीमें ब्लू फ्लाई गर्ल्स व वारियर प्रिंसेस बनाई हैं। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग की 3 दिव्यांग खिलाड़ी लड़कियां भाग ले रही है जिनमें मण्डी (करसोग) से शशि, सिरमौर से सुमन कुमारी और निशा। कुलदीप ठाकुर ने कहा कि कर्नाटका स्टेट फिजिकल चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही इस प्रतियोगिता की सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन करवाने से दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले बढ़ते है। यह प्रतियोगिता फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के लोगो के तहत करवाई जा रही है। कुलदीप ठाकुर ने कहा कि जल्द ही इस प्रतियोगिता में चयनित पुरूष खिलाड़ियों की भी घोषणा की जाएगी।

















