विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवति से बनाए शारीरिक संबंध

Baddi + Doon Crime

मोबाईल में पत्नी की फोटो सामने आने के बाद भी युवक पत्नी को बताता रहा भाभी

DNN बद्दी (रेखा शर्मा)
महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत एक विवाहित युवक द्वारा युवति को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। युवक के मोबाइल में पत्नी के साथ फोटो सामने आने के बाद युवक पत्नी को भी भाभी बताता रहा और झूठ बोलकर युवति का यौन शोषण करता रहा। अब युवति और उसकी मां की शिकायत के बाद महिला पुलिस थाना बद्दी ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्र्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
महिला पुलिस थाना बद्दी को दी शिकायत में युवति ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी करती थी लेकिन अब उसकी नौकरी छूट गई है। क्योंकि कंपनी में एक नरेंद्र नाम लकड़ा था जिसने इससे झूठ बोला कि वह अविवाहित है। जिसने इसे शादी का झांसा दिया और काफी समय से इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवति ने पुलिस को बताया कि इसे बाद में किसी से पता चला कि नरेंद्र शादीशुदा है लेकिन वह इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था कि वह शादीशुदा है। इसने नरेंद्र के मोबाईल में कुछ तस्वीरें देखीं, जब इसने नरेंद्र से पूछा कि यह कौन है तो इसने अपनी पत्नी को भाभी बताया।
पीडि़त युवति ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र की पत्नी भी इसके कमरे पर किसी व्यक्ति को लेकर आई और इससे मारपीट की और नरेंद्र की पत्नी ने इसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद इसने नरेंद्र से बातचीत करना छोड़ दिया और उससे सब संपर्क तोड़ लिए। नरेंद्र के शादीशुदा होने का खुलासा होने के बाद भी वह इसके पास आने लगा और कहने लगा कि वह घर वालों से लडक़र भी इससे शादी करेगा। शादी का बहाना लगाकर नरेंद्र इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब वह घर चला गया और इसे भी घर भेज दिया। नरेंद्र अब घर जाकर बोल रहा है कि मैंने नहीं रखना तेरे को और न ही तुझ से शादी करनी है। नरेंद्र ने शादीशुदा होने के बाद भी इसको झूठ बोलकर और शादी का झांसा देकर शारीरिक सबंध बनाए और इसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त युवति व मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

News Archives

Latest News