विधानसभा अध्यक्ष ज़िला स्तरीय  स्वतंत्रता  दिवस समारोह में होंगे मुख्यातिथि

Others Politics Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त, 2024 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया 15 अगस्त, 2024 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय  स्वतंत्रता  दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष 15 अगस्त, 2024 को प्रातः 10.40 बजे शहीद स्मारक पर कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से देश के लिए अपने सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया तदोपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ज़िला स्तरीय  स्वतंत्रता  दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। वह तदोपरांत परेड का निरीक्षण करेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष इस अवसर पर संदेश के उपरांत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों एवं अन्य को सम्मानित भी करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया तत्पश्चात सायं 03.00 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

News Archives

Latest News