विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्र प्रकाशित

Others Solan

Dnewsnetwork
ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने पंचायती राज संस्था निर्वाचन, 2026 के दृष्टिगत विकास खण्ड कण्डाघाट के मतदान केन्द्रों के लिए प्राप्त संशोधन के उपरांत आंशिक संशोधन कर मतदान केन्द्रों का प्रकाशन कर दिया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत कनैर के वार्ड नम्बर 1 सेर तथा वार्ड नम्बर 2 रूगड़ा का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला रूगड़ा, वार्ड नम्बर 3 शरैर व वार्ड नम्बर 4 कनैर का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनैरघाटी तथा वार्ड नम्बर 5 ललयाना का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला ललयाना निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत जधाणा के वार्ड नम्बर 1 शमोत का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला जोखाघाटी, वार्ड नम्बर 2 बनगढ़ व वार्ड नम्बर 4 चयावग का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बनगढ़, वार्ड नम्बर 3 कन्यारी व वार्ड नम्बर 5 भैंच का मतदान केन्द्र कुफ्टू निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत काहला के वार्ड नम्बर 1 बधावणी, वार्ड नम्बर 4 धड़ोई व वार्ड नम्बर 5 काहला का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला काहला, वार्ड नम्बर 2 दांवटी-1 व वार्ड नम्बर 3 दांवटी-2 का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला दांवटी निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत सायरी के वार्ड नम्बर 1 लाडली, वार्ड नम्बर 2 सुनखी व वार्ड नम्बर 3 कोट का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी, वार्ड नम्बर 4 नीऊं व वार्ड नम्बर 5 जेखड़ी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला जेखड़ी तथा वार्ड नम्बर 6 धरीन व वार्ड नम्बर 7 हामणी का मतदान केन्द्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला सेरीघाट निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत बाशा के वार्ड नम्बर 1 शुंगल व वार्ड नम्बर 2 सुरों के मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुम्हाला, वार्ड नम्बर 3 बाशा-1, वार्ड नम्बर 4 बाशा-2 तथा वार्ड नम्बर 5 बगेटू के मतदान केन्द्र राजकीय उच्च पाठशाला बाशा निर्धारित किए गए हैं।
ग्राम पंचायत बीशा के वार्ड नम्बर 1 काथली, वार्ड नम्बर 2 बीशा-1, वार्ड नम्बर 3 बीशा-2, वार्ड नम्बर 4 बीशा-3 तथा वार्ड नम्बर 5 बीशा-4 का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीशा निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत तुन्दल के वार्ड नम्बर 1 रूड़ा व वार्ड नम्बर 2 कलहोग का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलहोग, वार्ड नम्बर 3 थाना, वार्ड नम्बर 4 तुन्दल तथा वार्ड नम्बर 5 बडून का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कलहोग निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत बांजणी के वार्ड नम्बर 1 शिलाई व वार्ड नम्बर 4 थरोला का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिलाई, वार्ड नम्बर 2 धरोटी व वार्ड नम्बर 3 बांजणी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बांजणी तथा वार्ड नम्बर 5 बीणू का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बीणू निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत हिन्नर के वार्ड नम्बर 1 हिन्नर का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला हिन्नर, वार्ड नम्बर 2 गौड़ा व वार्ड नम्बर 3 नावग का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गौड़ा तथा वार्ड नम्बर 4 टकरयाणा व वार्ड नम्बर 5 कुरगल का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुरगल निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत ममलीग के वार्ड नम्बर 1 ढयावला व वार्ड नम्बर 2 बकेसू का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बशोल, वार्ड नम्बर 3 कायसू का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कायसू तथा वार्ड नम्बर 4 ममलीग व वार्ड नम्बर 5 शिवशंकरगढ़ का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत देलगी के वार्ड नम्बर 1 रूग का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला देलगी, वार्ड नम्बर 2 कून का मतदान केन्द्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला कून तथा वार्ड नम्बर 3 खायरी, वार्ड नम्बर 4 भुम्बल व वार्ड नम्बर 5 रिहाना का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलगी निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत पौधना के वार्ड नम्बर 1 पौधना का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला (छावशा) पौधना, वार्ड नम्बर 2 मालगा व वार्ड नम्बर 3 कांगटी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला मालगा तथा वार्ड नम्बर 4 पपलोल व वार्ड नम्बर 5 पलाह का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला पपलोह निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत कवारग के वार्ड नम्बर 1 शिचड़ा व वार्ड नम्बर 2 देहूं का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शिचड़ा, वार्ड नम्बर 3 आंजी व वार्ड नम्बर 4 सिलहारी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिलहारी, वार्ड नम्बर 5 कोट, वार्ड नम्बर 6 कवारग तथा वार्ड नम्बर 7 क्यारी का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कवारग निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत मही के वार्ड नम्बर 1 घलाई का मतदान केन्द्र पंचायत घर मही, वार्ड नम्बर 2 मही व वार्ड नम्बर 3 कढार का मतदान केन्द्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला मही तथा वार्ड नम्बर 4 पलहेच व वार्ड नम्बर 5 हाथों का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला पलहेच निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर 1 दोलग, वार्ड नम्बर 2 जोखा, वार्ड नम्बर 3 धाली, वार्ड नम्बर 4 अड्डा तथा वार्ड नम्बर 5 सिरीनगर का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डाघाट निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत झाझा के वार्ड नम्बर 1 झाजा व वार्ड नम्बर 4 पवाश का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला झाजा, वार्ड नम्बर 2 चौहड़ा-1 व वार्ड नम्बर 3 चौहड़ा-2 का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनेवला तथा वार्ड नम्बर 5 काथला का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला काथला निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत चायल के वार्ड नम्बर 1 मिहानी, वार्ड नम्बर 2 चायल-1, वार्ड नम्बर 3 चायल-2, वार्ड नम्बर 4 चायल-3, वार्ड नम्बर 5 चायल-4 का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला चायल निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत नगाली के वार्ड नम्बर 1 टिक्कर व वार्ड नम्बर 2 जेठना का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला जेठना, वार्ड नम्बर 3 नगाली व वार्ड नम्बर 4 कानो का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला नगाली तथा वार्ड नम्बर 5 कनोड़ी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कनोड़ी निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत धंगील के वार्ड नम्बर 1 धंगील का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला धंगील, वार्ड नम्बर 2 कड़ोग का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कड़ोग, वार्ड नम्बर 3 भुईरा का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला डोल का जुब्बड़ तथा वार्ड नम्बर 4 जखेड़ व वार्ड नम्बर 5 बनैहर का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बखोर निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत छावशा के वार्ड नम्बर 1 मझोल का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझोल, वार्ड नम्बर 2 आंजी, वार्ड नम्बर 3 छावशा व वार्ड नम्बर 5 डयोन्डा का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छावशा, वार्ड नम्बर 4 पाडली का मतदान केन्द्र आंगनबाड़ी केन्द्र पाडली तथा वार्ड नम्बर 6 डुमैहर-1 व वार्ड नम्बर 7 डुमैहर-2 का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत सतड़ोल के वार्ड नम्बर 1 कांशीपटा का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कांशीपटा, वार्ड नम्बर 2 सतड़ोल-1 व वार्ड नम्बर 3 सतड़ोल-11 का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला सतड़ोल तथा वार्ड नम्बर 4 ढबलोग व वार्ड नम्बर 5 पलास्टा पंजरोल का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शलाह निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत सकोड़ी के वार्ड नम्बर 1 सकोड़ी व वार्ड नम्बर 2 डूनों का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठाशाला सकोड़ी तथा वार्ड नम्बर 3 सोनाखुर्द, वार्ड नम्बर 4 धरैयां व वार्ड नम्बर 5 निहारा का मतदान केन्द्र ग्राम पंचायत कार्यालय सकोड़ी निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत सैंज के वार्ड नम्बर 1 क्यारटू का मतदान केन्द्र ग्राम पंचायत कार्यालय सैंज, वार्ड नम्बर 2 सैंज का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला कयारटू तथा वार्ड नम्बर 3 कोटला, वार्ड नम्बर 4 कोहारी तथा वार्ड नम्बर 5 कसौली का मतदान केन्द्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला क्यारटू निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत रहेड के वार्ड नम्बर 1 रहेड का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला रहेड, वार्ड नम्बर 2 रहेड-1 का मतदान केन्द्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला संवागांव, वार्ड नम्बर 3 रहेड-11 व वार्ड नम्बर 4 टणाजी का मतदान केन्द्र राजकीय उच्च पाठशाला टिक्करी तथा वार्ड नम्बर 5 टिक्करी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिक्करी निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत कोट के वार्ड नम्बर 1 कदौर, वार्ड नम्बर 3 बड़ेवला व वार्ड नम्बर 4 कोट का मतदान केन्द्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कदौर, वार्ड नम्बर 2 लछोग का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला लछोग तथा वार्ड नम्बर 5 बोधन का मतदान केन्द्र पंचायत घर कार्यालय कोट निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत वाकना के वार्ड नम्बर 1 वाकना-1 व वार्ड नम्बर 2 वाकना-2 का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला वाकनाघाट, वार्ड नम्बर 3 वाकना-3, वार्ड नम्बर 4 रिछाणा-1 व वार्ड नम्बर 5 रिछाणा-2 का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला वाकना, वार्ड नम्बर 6 आंजी सुनारा व वार्ड नम्बर 8 कशमाड़ी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला डुमैहर तथा वार्ड नम्बर 7 गरू का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला गरू तथा वार्ड नम्बर 9 कटोह का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला वाकनाघाट निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत बशील के वार्ड नम्बर 1 नेरी-1, वार्ड नम्बर 2 नेरी-2 का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बशील तथा वार्ड नम्बर 3 जखड़ीयू, वार्ड नम्बर 4 बशील तथा वार्ड नम्बर 5 थान का मतदान केन्द्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला बशील निर्धारित किया गया है।
ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला के वार्ड नम्बर 1 बन्दराओ, वार्ड नम्बर 2 कुम्हाली तथा वार्ड नम्बर 3 घाट कुम्हाला का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला शारड़ाघाट तथा वार्ड नम्बर 4 चकनाहट व वार्ड नम्बर 5 बांजणी का मतदान केन्द्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला बांजणी निर्धारित किया गया है।

News Archives

Latest News