Dnewsnetwork
सोलन, 1 नवंबर
एसआईयू सोलन की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुमारहट्टी स्थित एमएमयू गेट के समीप एक वाहन की जांच के दौरान चार व्यक्तियों के कब्जे से कुल 7.80 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप ठाकुर (40) निवासी बेड़ की सेर, चम्बाघाट, जिला सोलन, कुणाल (40) निवासी कठार, चम्बाघाट, जिला सोलन, करण ठाकुर (27) निवासी जखेड, डंगील, तहसील कंडाघाट तथा रजनीश (34) निवासी झज्जा, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इस अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।














