रामपुर से शिमला आ रही एचआरटीसी बस में कर रहा था नशे की तस्करी, युवक गिरफ्तार

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

17 सितंबर। शिमला पुलिस ने एक युवक के कब्जे से 925 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान शेर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को सूचना मिली थी रामपुर से शिमला आ रही एचआरटीसी की बस में एक युवक नशा का लेकर आ रहा है। पुलिस ने ठियोग के प्रेम घाट में रामपुर से शिमला आ रही एचआरटीसी की बस को रोककर, जब बस में तलाशी लेनी शुरू की तो एक 40 वर्षीय युवक के पास 925 ग्राम चरस मिली।
पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि इसी आरोपी को साल 2005 में गोवा में 18 किलो चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह 2017 में जेल से छूटा था और अब शिमला में उसने फिर से तस्करी का काम शुरू कर दिया है।
डीएसपी कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि ने मामले ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पहले भी नशे के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

News Archives

Latest News