17अगस्त। सोलन के राकेश ठाकुर (रॉकी) का पहला म्यूजिक वीडियो अंखियाँ यू ट्यूब पर रिलीज हो चुका है। उनके नए गाने का टीजर 28 जुलाई को रिलीज हुआ था और आज उनका म्यूजिक वीडियो अंखियाँ बाजार में आ गया है। आपको बता दें कि राकेश ठाकुर सोलन से संबंधित है और गायकी का शौक रखते हैं उनके द्वारा गाया गया अखियां गाने का अब यू ट्यूब पर रिलीज हो चुका है अब उन्होनें अपना पहला पंजाबी म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है। आपको बता दें कि इस गीत को सनी सिंह ने फिल्मया है। और संगीत पुशन तंवर ने दी है।
इस म्यूजिक वीडियो को यू ट्यूब चेनल म्यूजिक हंटज पर जारी किया गया। व इस गाने को रॉकी ने खुद लिखा है और अभिनय भी किया है जिसमें शिमला की आयुष्मा भी उनके साथ नजर आ रही है। रॉकी ने बताया कि पत्नी प्रीत कौर और दोस्तों के प्रोत्साहन पर तीन वर्ष पहले ही उन्होनें स्टेज पर गाना शुरू किया था व वह अपने पहला म्यूजिक वीडियो के लिए काफी उत्साहित है साथ ही उन्होने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुये कहा कि जल्द ही वह बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ थीम पर भी अपना गाना पेश करेंगे।




















