यूथ फेस्टिवल में छात्रों के लोक नृत्य ने जीता सबका दिल

Politics Solan

DNN नौणी (श्वेता भारद्वाज)

डॉ॰ वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में चल रहे इंटर कॉलेज गेम्स और यूथ फेस्टिवल के तीसरे दिन भी विभिन्न प्रतियोगिताओं आयोजित की गई। इसमें
दर्शकों ने भी सभी प्रतिभागियों का खूब जोश बढ़ाया। यूथ फेस्टिवल में छात्रों द्वारा बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियाँ दी जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया। समूह नृत्य में सिरमौरी नाटी,
महाराष्ट्र की लावनी और किन्नौर के लोक नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा ग्रुप सॉन्ग में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

तीसरे दिन के परिणाम

डिस्कस थ्रो में औद्यानिकी महाविद्यालय के ओम प्रकाश पहले तो नेरी के अमन और शुभम दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में वानिकी महाविद्यालय की मेघा ने पहला स्थान हासिल किया। नेरी की मनसिमरन दूसरे व वानिकी महाविद्यालय की संगरिता तीसरे स्थान पर रही। जवेलीन में वानिकी महाविद्यालय के प्रशांत राणा प्रथम स्थान पर रहें। नेरी के प्रवीण और वानिकी महाविद्यालय के दोरजे ने दूसरा व तीसरा स्थान अपने नाम किया। लड़कियों में वानिकी महाविद्यालय की लालरिनजुयाली पहले, औद्यानिकी महाविद्यालय की दीपाली दूसरे व वानिकी की सेरेना तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के कबड्डी मैच में वानिकी महाविद्यालय ने नेरी को 36-22 से हराया वहीं औद्यानिकी महाविद्यालय ने वानिकी महाविद्यालय को 49-26 से मात दी। नेरी की लड़कियों की टीम ने अपने मैच में औद्यानिकी महाविद्यालय को 37-29 से हराया। लड़कों में वानिकी महाविद्यालय ने नेरी को 36-22 से हराया। फूटबाल में वानिकी महाविद्यालय और नेरी, और औद्यानिकी महाविद्यालय और नेरी के बीच मैच हुए। यह दोनों ही मैच ड्रॉ रहे। बास्केटबाल में औद्यानिकी महाविद्यालय ने वानिकी महाविद्यालय को 56-23 के स्कोर से मात दी। वही लड़कियों में वानिकी ने एक रोमांचक मुक़ाबले में औद्यानिकी को 14-13 से हराया।

News Archives

Latest News