DNN शिमला (रमेश वर्मा)
शिमला के बहुचर्चित चार साल के मासूम युग हत्याकांड जुलाई को जिला अदालत में जिसके बाद सैशन जज ने अपना फैसला 27 जुलाई तक सुरक्षित रखा है ।अब युग के परिजनों को 27 जुलाई को इंसाफ मिलने की उम्मीद है । युग के पैरिजनो ने कोर्ट से मांग की थी कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये ।
गौर तलब है कि शिमला के राम बाजार से 14 अप्रैल 2014 को एक व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता के चार साल के मासूम बेटे युग का अपहरण हो गया था ओर 27 जून उनके घर पर एक बॉक्स आया जिसमे युग के वे कपड़े थे जो उसने पहने हुए थे और एक पत्र भी था जिसमे 3 करोड़ 60 लाख रूपए की मांग की गई थी 22 अगस्त 2016 को सी आई डी की क्राइम ब्रांच ने भराड़ी स्थित 12हजार लीटर क्षमता के नगर निगम के टैंक से युग का कंकाल बरामद किया था । सी आई डी ने दो साल बाद इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की थी उसके बाद विक्रांत के मोबाईल से रिकॉर्डिंग और अन्य सुराग मिलने के बाद तेजेन्द्रपाल , चंद्र और विक्रांत को हिरासत में लिया गया था ।



















