महेन्द्र सिंह ठाकुर करेंगे मंडी में हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

11 अप्रैल । जल शक्ति, राजस्व, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर 15 अप्रैल को मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे । यह जानकारी सहायक आयुक्त संजय कुमार ने दी ।उन्होंने बताया कि जलशक्त्ति मंत्री प्रातः 11 बजे सेरी मंत्र पर राष्ट्र ध्वज फहरायेंगे और पुलिस व होमगार्ड के आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेने के उपरांत जिलावासियों को शुभ संदेश देंगे।इससे पहले महेन्द्र सिंह ठाकुर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और गांधी चौक पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे ।सहायक आयुक्त ने बताया कि इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा । उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में भाग लेकर समारोह की शोभा बढ़ाएं ।

News Archives

Latest News