महिला मोर्चा के पांचो मंडलों की महिला अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी की घोषणा

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने अपनी जिला की टीम का ऐलान किया है। इसमें जिला के 5 मंडलों से महिलाओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा 5 मंडलों की अध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी गई है। सोलन से रिया शर्मा को महिला मोर्चा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि अर्की महिला मोर्चा की जिम्मेवारी रीना भारद्वाज, कसौली की अध्यक्ष ममता ठाकुर, नालागढ़ महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना कौंडल व दून महिला मोर्चा की अध्यक्ष की कमान ममता भारद्वाज को सौंपी गई है।
शकुंतला शर्मा ने बताया कि उन्होंने जिला की टीम में उर्मिल शर्मा व निशा शर्मा को महामंत्री बनाया है। नीलम चंदेल, आशा देवी, सावित्री कश्यप व अनु वर्मा को उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। इंदु शर्मा, बलमा देवी, शांता धीमान, विनती मुकुल व आशा धीमान को सचिव िनयुक्त किया गया है। पूजा हांडा को कोषाध्यक्ष, नीलम सोपाल को मीडिया और नेहा ठाकुर को आईटी का कार्यभार सौंपा गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में मधु कौशिक, शशी भारद्वाज, रीता कश्यप, कांता ठाकुर, सुनंदा गोयल, बेअंत मैहता, रूपदेई, पुष्पा ठाकुर, पुष्पा शर्मा, कंचन माला, बिल्लो नेगी, रमा शर्मा, संतोष कुमारी, पुष्पा देवी, प्रभात किरण, सरोज शर्मा व उर्मिल चौहान को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला से संबंधित महिला मोर्चा नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

News Archives

Latest News