DNN मंडी
भाजपा आई.टी. विभाग जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कर दी है। जिला कार्यकारिणी सदस्यों व मंडल संयोजक व मंडल सह-संयोजकों की नियुक्तियां जिला संयोजक राज कुमार व सह संयोजक राजीव सूद और सह संयोजक सूरज प्रकाश की सहमति से की है, जिसमें आई.टी. सैल जिला कार्यकारिणी सदस्यों में सराज विधानसभा क्षेत्र से मोहन लाल व मेघ सिंह, द्रंग विधान सभा क्षेत्र से धर्मपाल ठाकुर, जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भीम सेन व गौरव बरवाल, बल्ह विधानसभा क्षेत्र से देविंद्र कुमार व अमर चंद और सदर विधानसभा क्षेत्र से नरेश ठाकुर जम्वाल व विजय सकलानी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।
आई.टी. सैल मंडल संयोजक व मंडल सह संयोजकों में सराज विधान सभा क्षेत्र से गुलाब सिंह को संयोजक व दौलत राम सह-संयोजक व टोडरमल सह संयोजक, द्रंग विधान सभा क्षेत्र से गुरदयाल सिंह ठाकुर को संयोजक व राजेंद्र ठाकुर सह-संयोजक व रोशन लाल सह-संयोजक, जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से रवि ठाकुर को संयोजक व प्रवीन कुमार सह संयोजक व कैलाश भारद्वाज सह संयोजक, बल्ह विधान सभा क्षेत्र से परस राम सेन को संयोजक व राकेश ठाकुर सह संयोजक व लोकेंद्र अवस्थी सह-संयोजक और सदर विधान सभा क्षेत्र से देवेंद्र कुमार को संयोजक व बबलू सह संयोजक व अविग्यात शर्मा सह संयोजक बनाए गए। यह जानकारी जिला अध्यक्ष रणवीर ने देते हुए कहा कि प्रत्येक संयोजक ग्राम केंद्र वाइज आई.टी. विभाग में एक-एक सदस्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से मंडल कार्यकारिणी में बतौर सदस्य चुना जाए।


















