भोग योजना के तहत हरिपुर गुरुद्वारा का हुआ फ़ाइनल ऑडिट, अंक भी मिलें

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
19 मार्च।  भारतीय खाद्य संरक्षा व मानक प्राधिकरण द्वारा चलाई गई भोग योजना के तहत हरिपुर गुरुद्वारा का फ़ाइनल ऑडिट कर दिया है। इस योजना के तहत 114 में से 97 अंक भी ऑडिट के दौरान दिए गए है। विभाग द्वारा सभी प्रकार की जानकारी एकत्र कर एफ़एसएसएआई को भेज दी है और जल्द ही सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा। 
बता दें कि डेरा बाबा जवाहर सिंह हरिपुर (हरिपुर  गुरुद्वारा) जिला का बड़ा गुरुद्वारा है। यहां पर प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों से लोग आते है और समय-समय पर यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसको देखते हुए एफएसएसएआई हरिपुर गुरूद्वारे को आनंदपूर्ण स्‍वच्‍छ चढ़ावा (भोग) योजना के तहत चुना गया। योजना के तहत विभाग द्वारा मंदिर में बनने वाले भोग व भंडारों को बनाने से लेकर वितरण तक के बारे में ट्रेनिंग करवाई । यह ट्रेनिंग जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के द्वारा बीते दिनों करवाई थी।  ट्रेनिंग के पश्चात विभाग ने मंदिर में प्रसाद व बनने वाले भंडारे आदि का प्री-ऑडिट करवाया था।  इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद विभाग द्वारा हाल ही में ऑडिट करवाया है।
क्या होता है ऑडिट में 
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा हाल में हरिपुर गुरुद्वारा का ऑडिट करवाया है।  इस ऑडिट के दौरान हर एक पहलू को देखा जाता है, जिससे कि यह पता चल पता है कि क्या वास्तव में ट्रेनिंग में बताए गए नियमों के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं। इसके बाद ऑडिट के दौरान अंक दिए जाते है।  यह एक फाइनल परीक्षा की तरह होतीं है। इसके बाद पूरी जानकारी को एफ़एसएसएआई को भेजी जाती है और वहीं से भोग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।
ऑडिट के दौरान मिले 97 अंक
सोलन के हरिपुर गुरुद्वारा को भोग के तहत चुना गया है। इसके लिए ट्रेनिंग करवा दी गई है। ट्रेनिंग के बाद पहले प्री-ऑडिट किया जाएगा और अंत मे फाइनल ऑडिट करवाया गया है। फ़ाइनल ऑडिट के दौरान 114 में से 97 अंक दिए गए है। सभी जानकारी को विभाग द्वारा एफ़एसएसएआई को भेज को भेज दिया गया है।
-एलडी ठाकुर
सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन।

Latest News