DNN सोलन
सोलन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत साहनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नश तस्करों को पूर्व कांग्रेस कार्यकाल में जड़े जमाने का मौका मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांगे्रस के नेताओं के संरक्षण के चलते ही प्रदेश में नशा माफिया पनपा है। सोलन में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि कुछ दिनों पहले धर्मपुर में सोलन पुलिस द्वारा गिर$फ्तार किए गए 3 युवकों में से एक युवक प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव है। उन्होंने कहा कि युवा कांगे्र के महासचिव की चिट्टे के साथ गिरफ्तारी पने आप में कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब ये पुलिस स्वतंत्र होकर कार्य कर रही है और एक के बाद एक तस्कर हवाताल पहुंच रहे है।