बोरी ने फैला दी क्षेत्र में सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस, तो हुआ ये खुलासा 

Baddi + Doon Crime Solan
DNN बीबीएन 
झाड़माजरी के पास एक संदिग्ध बोरी होने की सूचना से कुछ देर के लिए सनसनी फैल गई। जिसके बाद पंचायत प्रधान व पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद जो खुलासा हुआ उससे सब दंग रह गए। दरअसल एक व्यक्ति ने क्षेत्र में एक बोरी देखी जोकि बंधी हुई थी। संदिग्ध लग रही थी। मामले की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी गई। शंका जताई गई कि बोरी में लाश हो सकती है। इसके बाद प्रधान ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ बरोटीवाला टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोरी को कब्जे में लेकर उसे खोला। पूरे मामले में करीब 2 घंटे का समय लग गया। पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें मरा हुआ कुत्ता निकला।

News Archives

Latest News