DNN सोलन
बैंक ऑफ इंडिया की सोलन शाखा में एक पूर्व कर्मचारी द्वारा करीब 15 लाख रुपए का गबन करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर संदीप डिसोदिया ने इस संबंध मे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि शिकायत में बताया गया है कि बैंक में कार्य पूर्व क्लर्क हरिंदर सिंह ने वर्ष 2012 से लेकर 2018 तक शाखा में तैनात था और उसे चैक क्लीयरिंग प्रक्रिया का कार्य दिया गया है। इस दौरान बैंक के रिकॉर्ड से टेंपरिंग व छेड़छाड़ करके उसने करीब 15 लाख रुपए का गबन किया है और इसका लाभ उसने अपनी पत्नी व अन्य साथ काम करने वालों को दिया है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।















