बिजली का मेन स्विच भी बंद कर की लाखों की चोरी

Crime Solan

DNN कंडाघाट

कंडाघाट में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर घर से करीब 90 हज़ार की नगदी व सोने चांदी के लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गए। अहम बात यह रही कि चोरों ने घर में घटना को अंजाम देने से पहले बिजली का मेन स्विच भी बंद कर दिया। ताकि सीसीटीवी कैमरा में यह घटना कैद न हो सके। वही शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक कुसुम शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह अपने बेटे के साथ बैंक के काम से चंबाघाट गई हुई थी। वापस लौटने पर उन्होंने पाया कि किचन में जाली कटी हुई है। इस पर इस ने अपने बेटे को कहा कि घर में कोई घुसा है। जब इन्होंने घर की पहली व दूसरी मंजिल में कमरों में देखा तो सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद जब इनका बेटा सीसीटीवी कैमरे चलाने के लिए लाइट ऑन करने लगा तो लाइट नहीं जली। देखने पर पाया गया कि मैन स्विच बंद था।

इसके बाद उसने एक घर की जांच की तो घर में रखें सोने की अंगूठियां, कंगन व करीब 90000 रुपए की नकदी चोरी होनी पाई गई। जिसके बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News