बघाट बैंक में चली गोली सफाई कर्मचारी की मौत

Crime Nalagarh Solan

DNN नालागढ़ (चड्ढा)
जिला के नालागढ़ स्थिति बघाट अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में गोली चलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि इस घटना में बैंक के सफाई कर्मचारी की मौत हुई है। यह घटना हादसा है या आत्महत्या इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतक की पहचान रमन के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास रमन ने वहां पर काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से गोली चला ली और गोली रमन की छाती में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड खाना खाने बाहर गया हुआ था और उसकी बंदूक बैंक में ही थी। जिसे रमन ने उठाया और गोली चला दी रमन ने गोली जानबूझकर चलाई है या अनजाने में चल गई है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि बैंक प्रबंधक द्वारा उन्हें सूचना दी गई कि बैंक में तैनात सफाई कर्मचारी ने खुद को गोली मार दी है और उसकी मौत हो गई है। जिस पर जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

News Archives

Latest News